Latest News

DOABA की HOTEL इंडस्ट्री के प्रमुख चेहरे सिमरदीप सिंह को मिला पंजाब सरकार में प्रतिनिधित्व, पंजाब में टूरिज्म क्रांति लाने को मिलेगा बल, पढि़ए खबर

By RAJESH KAPIL, EDITOR IN CHIEF

Published on 08 Aug, 2025 05:32 PM.

जय हिन्द न्यूज/जालंधर
बीते करीब दो दशकों से पंजाब में दोआबा क्षेत्र से टूरिज्म क्रांति मुहिम चलाने वाले यहां के प्रमुख चेहरे सिमरदीप सिंह को आज पंजाब सरकार में प्रतिनिधित्व मिल गया। चंडीगढ़ में आयोजित पंजाब सराकर के उद्योग क्रांति मुहिम से जुड़े एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से घोषित की गई सैक्टोरल कमेटियों में बिल्डर-डिवैल्पर एवं होटल इंडस्ट्री स्थापित करने वाले बिजनसेमैन सिमरदीप सिंह को होटल इंडस्ट्री कमेटी का सदस्य बनाया गया है। प्रवक्ता के अनुसार सिमरदीप सिंह को राज्य सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर योगय मानते हुए इस कमेटी में शामिल किया गया है। सिंह ने अपनी नियुक्ति पर जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया, वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसौदिया को यकीन दिलाया कि वो पंजाब में टूरिज्म क्रांति लाने की दिशा में अन्थक प्रयास करेंगे। सिंह ने दावा किया कि उनका उद्देश्य टूरिज्म क्रांति के जरिए राज्य के खजाने को भरपूर करने में योगदान डालने वाला होगा। साथ ही स्पष्ट किया कि वो राज्य सरकार तथा होटल इंडस्ट्री के मध्य एक पुल का काम भी करेंगे। होटल संचालकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे तथा साथ ही साथ जल्द उनका हल भी निकालने में अहम भूमिका निभाएंगे। याद करा दे कि सिमरदीप सिंह दोआबा क्षेत्र में कई होटल स्थापित करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। बीते दशक के दौरान उनके प्रयासों से ही दोआबा में पांच सितारा होटलों की संख्या में इजाफा दर्ज हुआ है। यही नहीं आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर स्थापित एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करवाने में सबसे ज्यादा मुद्दा सिमरदीप सिंह ने ही उठाया। उन्होंने उड़ाने शुरू करवाने के लिए खुद भी काफी प्रयास किए तथा जिस दिन उड़ाने शुरू हुई, उस समय भी काफी नामचीन लोगों ने उनका आभार जताया था। यह भी बताते चले कि अब उनके प्रयासों से आदमपुर एयरपोर्ट मार्ग नारंगपुर गांव मुख्य मार्ग के जरिए स्थापित करवाने जा रहे हैं। इस मार्ग पर भी वो विश्व स्तरीय जीजीआर क्लब स्थापित करवा रहे हैं जिसके करीब दर्जन भर सात सितारा होटल भी स्थापित करवाने के लिए वो प्रयासरत है।

 

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663